रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय के थाना मोड़ दुर्गा मंदिर परिसर में महाअष्टमी को रोटरी क्लब गढ़वा के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी श्याम सुंदर प्रसाद के द्वारा अपने पिता स्व० गोबर्द्धन साव एवं माता तेतरी देवी के स्मृति में पुण्य तिथि के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।भंडारा का शुभारंभ रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, अंचलाधिकारी शिव पूजन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी एवं थाना प्रभारी विष्णु कांत ने संयुक्त रूप से फीता काट एवं श्रद्धालुओं को महाप्रसाद प्रसाद वितरण कर किया। इस अवसर पर एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि धार्मिक दुर्गा पूजा के अवसर पर श्याम सुंदर प्रसाद ने अपने माता-पिता के स्मृति में भंडारे का आयोजन कर सराहनीय एवं पुण्य का काम किया है। वैसे सभी श्रद्धालु जनों को जिनसे जो बन सके पुण्य का कार्य करना चाहिए,यही असली धर्म है। इस मौके पर पूर्व मुखिया महिमा गुप्ता, झामुमो जिला सह सचिव आशीष कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनिल माली, दीपक सोनी, पंडित सीताराम दूबे, भाजपा युवा नेता संतोष चंद्रवंशी, रमेश राउत, मथुरा साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

