रंका(रंका): अनुमंडल क्षेत्र के बाइस प्लॉट स्थित मुख्य मार्ग कुदरुम चौक पर कन्हैया ट्रेडर्स एंड गारमेंट का उद्घाटन विश्रामपुर मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह एवं उपमुखिया प्रमोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र के लोगों को कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। स्थानीय स्तर पर इस तरह के व्यवसाय की शुरुआत से बाजार की गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही क्षेत्र में रोजगार एवं व्यापार के अवसर भी विकसित होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में कन्हैया साव, पंकज कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता , उदयनाथ मिस्त्री , रमेश यादव, मुद्रिका यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

