श्री बंशीधर नगर-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमिटी की बैठक जलक्रांति भवन में जिला कमिटी सदस्य राजकुमार राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने शोक प्रस्ताव रखा.दिवंगत साथी मंगल सिंह ओहदार,किशोरी प्रसाद गुप्ता,रूपी सोरेन,नाना पाटेकर आदि को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी गई.राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने राज्य परिषद के बैठक की रिपोर्टिंग किया.बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिये 14 अक्टूबर को सभी अंचल कमिटी व शाखाओं की बैठक करने का निर्णय लिया गया.राज्य परिषद के फैसले के आलोक में सर्वसम्मति से आगामी 22 से 31 अक्टूबर तक भवनाथपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड के एक-एक पंचायत में किसान पंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले करने,नवम्बर माह में बदलाव जरूरी है के तहत गांव गांव में पदयात्रा कर जनसंपर्क कर जनता की समस्याओं से रूबरू होने,दिसम्बर माह में जेल भरो अभियान के तहत एक दिसम्बर को भवनाथपुर,दो दिसम्बर को नगर उंटारी,तीन दिसम्बर को रमना तथा 4 दिसम्बर को सगमा में जेल भरो अभियान चलाने,आगामी 26 दिसम्बर को पार्टी के सभी शाखाओं में पार्टी का स्थापना दिवस आयोजित करने,28 नवम्बर को महिला समाज का सम्मेलन करने तथा 6 दिसम्बर को आयोजित महिला समाज की राज्य सम्मेलन की तैयारी करने तथा 25 दिसम्बर को किसान सभा का जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया.बैठक में राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर,जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,जिला कमिटी सदस्य राजकुमार राम,श्री राम,खलील खान,रामनाथ उरॉव,गोपाल यादव,राजकुमार भुइया,महेश राम,लखु राम,विद्या पासवान, मूर्ति कुँवर सहित अन्य उपस्थित थे.

