केतार(गढ़वा):प्रखंड के बलिगढ़ स्थित उच्च मध्य विद्यालय में शनिवार को शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त स्कूल इंस्पेक्टर व समाजसेवी स्व. राम सेवक प्रसाद जयसवाल की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. जयसवाल के चित्र पर पत्नी मालती देवी,पुत्र संजय कुमार जायसवाल, बहू निशा जायसवाल सहित उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित दर्जनों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।
स्व. जायसवाल के पौत्र एवं चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार जायसवाल, डॉ. रंजन कुमार,डॉ. प्रभात कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया।डॉ. विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब ग्रामीणों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, साथ ही यह उनके दादाजी के जनसेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि स्व. राम सेवक प्रसाद जायसवाल शिक्षा विभाग में स्कूल इंस्पेक्टर के पद पर रहकर समाज में शिक्षा की अलख जगाई थी,जिसे क्षेत्र के लोग आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं।इस मौके पर केतार थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता, बीडीसी प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह,नवनीत सिंह, परशुराम गुप्ता,रमेश राम, अनिल जायसवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

