सगमा(गढ़वा):झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को पंचायत स्तर तक मजबूत करने को लेकर सगमा प्रखंड के कटहर कलां में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत कमिटी कटहर कलां के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व JLKM गढ़वा के पूर्व जिला महासचिव राज कुमार पासवान, सगमा प्रखंड अध्यक्ष सोनू मौर्या, वरीय उपाध्यक्ष रवि कुमार रजक, सचिव विमलेश पासवान, अखिलेश कुशवाहा तथा मीडिया प्रभारी उपेंद्र प्रजापति व रवि प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कटहर कलां पंचायत कमिटी के संरक्षक मंडल में देव कुमार सिंह, धनेश चौधरी, गणेश प्रसाद यादव और रामपवन कुशवाहा को शामिल किया गया। वहीं अध्यक्ष पद पर अनुज सिंह को जिम्मेदारी दी गई। बब्लू बैठा को वरीय उपाध्यक्ष, जबकि राकेश बैठा और मुन्नु कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अनुप बैठा और मनोज बैठा को सचिव तथा आनंद पासवान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में जयंत कुमार पासवान, गौरव सिंह और मिथिलेश सिंह को मनोनीत किया गया। पंचायत कमिटी सदस्य के रूप में उपेन्द्र साह, शशिकांत विश्वकर्मा, संजय चंद्रवंशी, राजेश्वर सिंह, दीवाकर पाण्डेय, अनिल उरांव और गौतम सिंह को शामिल किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोगों तक संगठन के विचार एवं कार्यक्रम पहुंचाने के लिए आगे भी गतिविधियां जारी रहेंगी।

