गढ़वा जिला के खरौन्धी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंगी गटियारवा गांव में गणेश पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने संस्कृतिक देवी जागरण का दीप पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया इसी दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने सभी कमेटी के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को गणेश पूजा महोत्सव की शुभ अवसर पर सभी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी वही जागरण कार्यक्रम में सभी कलाकारों के द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया इस कार्यक्रम में शामिल भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य सह खरौन्धी जिला परिषद धर्मराज पासवान, उप प्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर राम, आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी, विजय मेहता शाहित सभी लोग मौजूद थे

