रंका(गढ़वा):मतदाता गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर ) 2026 के समस्त कार्यों एवं जागरूकता अभियानों में समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। ज्ञात हो कि एस आई आर के आरम्भ होने के पूर्व से ही समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निर्वाचन आयोग के कार्यों से जुड़े प्रखंडकर्मी एवं बी एल ओ प्रमिला देवी , पूनम देवी , रंभा देवी , सहित अन्य बी एल ओ के साथ मिलकर मतदान केंद्रों से जुड़े स्थानांतरित, पलायित, मृत, अनुपस्थित, एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को पढ़ कर सुनाने सहित घर, घर जा कर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा आवश्यक प्रपत्रों को सही सही भरने एवं मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में भी इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं बी एल ओ के साथ जुड़ कर समस्त घरों के दरवाज़े पर भी समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के सहयोग से मतदाता पुनरीक्षण अभियान, जागरूकता से संबंधित स्टीकर भी लगाया जा रहा है।

