Breaking

चेहल्लुम पर मेराल में आस्था का सैलाब, ताजिया जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

मेराल(गढ़वा):चेहल्लुम पर्व के अवसर पर बुधवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई गांवों में अकीदत और धार्मिक श्रद्धा के साथ पारंपरिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मकुना, बाजार टोला, पूर्वारा टोला, दिलबोध टोला, चरकापत्थर, गोंदा, लगमा सहित विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया, सिपड़ और दुलदुल के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम करते नजर आए। सभी जुलूस थाना चौक पर पहुंचे जहां पारंपरिक मिलनी के बाद विशाल मातमी जुलूस एनएच-39 से चरकापत्थर स्थित नूरी मस्जिद के समीप पहुंचा। यहां युवाओं ने पारंपरिक साहसिक एवं हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके उपरांत सामूहिक पहलाम कर कर्बला में फातिहा पढ़ी गई और शहीद-ए-कर्बला को याद किया गया। चेहल्लुम का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल बनकर उभरा। जुलूस का नेतृत्व युवा नेता अतहर अली, सदर मुख्तार अंसारी, मकसूद अंसारी, वाजुद्दीन अंसारी, मौलाना यासीन, हजरत अंसारी, असलम, निजामुद्दीन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया। पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस और दंडाधिकारी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|