सगमा (गढ़वा): भारतीय जनता पार्टी सगमा मंडल के तत्वावधान में रविवार को मंडल के सभी 28 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के विषयों पर देशवासियों से संवाद करते हैं। कार्यक्रम में धर्मजित यादव, सखीचंद प्रजापति, रविरंजन यादव, बबलू ठाकुर, राम आशीष यादव, धर्मेंद्र यादव, युवा मोर्चा के धनंजय यादव, राजेश जायसवाल, राजेश यादव, राजू गुप्ता, रामचंद्र साह, सोनू जायसवाल, किसान मोर्चा के निर्णय बैठा, राजेश बैठा, मणिशंकर विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, लालू कुशवाहा, संतोषी कुशवाहा, प्रताप यादव, अरुण यादव सहित मंडल के अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

