श्री बंशीधर: भाजपा नेता कन्हैया चौबे ने स्थानीय स्टेशन रोड भवनाथपुर मोड़ के समीप अपना कार्यालय खोला।कार्यालय का शुभारंभ भाजपा नेता सह पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग झारखंड शिवधारी राम, प्रमोद सिंह, रमना सांसद प्रतिनिधि, सुशील यादव सांसद प्रतिनिधि, मंटू चौबे ,विकास दुबे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी माझियाव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उक्त अवसर पर कन्हैया चौबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया एवं उन सबों से पार्टी के लिए काम करने की अपील की। कन्हैया चौबे ने बताया की मेन रोड में कार्यालय की कमी महसूस हो रही थी श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय है जहां लोगों की समस्या सुनने के लिए एक कार्यालय की आवश्यकता थी जिसे आज वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े हर्षोल्लास के साथ खोला गया है ।जहां जन समस्याओं को सुनने के लिए वह हमेशा उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान देना पार्टी के विचारधारा में सम्मिलित है, कार्यकर्ता के बल पर ही हम पार्टी और देश को मजबूत कर सकते हैं। मौके पर शिवधारी राम ,प्रमोद सिंह, सुशील यादव, मंटू चौबे, विकास दुबे ,पिंकू पांडे, विश्वनाथ राम ,उमेश पाल, संजय सिंह, उपेंद्र तिवारी ,अनुपम चतुर्वेदी, राजेंद्र यादव, शंभू पासवान ,राम लखन राम ,शैलेश चौबे, बबन राम, जय कुमार, राजीव कुमार ,कैलाश, ओमप्रकाश गुप्ता, बटन राम ,सुशील शुक्ला ,शरद स्वदेशी, दयानंद विश्वकर्मा, अलख पांडे ,विजय चौबे, मथुरा पासवान ,अवध बिहारी गुप्ता, एस कुमार ,अजय पाल ,मुकेश कुमार ,खलील खान, कलमू अंसारी ,वीरेंद्र चौबे ,शिवकुमार पांडे ,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

