Breaking

रंका के बिजका बाजार हत्याकांड का खुलासा: भूमि विवाद में सुपारी देकर कराई गई दीपक चौधरी की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार 

गीतांजली टुडे न्यूज़
5 Min Read

रंका (गढ़वा):अनुमंडल अंतर्गत भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में 25 फरवरी 2026 को हुए गोली काण्ड में फकिराडीह के सब्जी दुकानदार दीपक चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी की मृत्यु हो गई थी। मृतक दीपक चौधरी के भाई राकेश चौधरी के फर्दब्यान के आधार पर भंडरिया थाना कांड संख्या – 18/26 दिनांक -26/02/2026 धारा – 103(1)/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 27(3) आर्म्स एक्ट दर्ज कराया गया।कांड के उद्भेदन हेतु गढ़वा पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक छापामारी दल का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया। अनुसंधान के क्रम में इस कांड में संलिप्त दो शूटर 1. विजय सिंह (उम्र 38 वर्ष) पिता स्व० श्याम नारायण सिंह 2. जेठू सिंह (उम्र 35 वर्ष) पिता स्व० मथन सिंह दोनों ग्राम – बिंदा , थाना भंडरिया, जिला गढ़वा एवं इस कांड में संलिप्त बजरंगी चौधरी (उम्र 33 वर्ष) पिता सरजू चौधरी ग्राम – फकिराडीड, थाना भंडरिया, जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया गया है तथा इस कांड में प्रयुक्त हथियार को शूटरों के निशानदेही पर बरामद किया गया है।

   इसके संबंध में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने आजाद सिपाही को बताया कि इस कांड के अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि इस कांड के मृतक एवं अभियुक्त सूर्यदेव चौधरी पिता सोमारू चौधरी ग्राम फकिराडीह , थाना भंडरिया, जिला गढ़वा के बीच जमिन का विवाद है। पूर्व से दोनों पक्ष में जमिन संबंधी लड़ाई झगड़ा का केस चल रहा है। मृतक दीपक चौधरी एवं इस कांड के नामजद अभियुक्त सूर्यदेव चौधरी पिता सोमारू चौधरी के बीच जमिन विवाद को लेकर करीब दो वर्ष पूर्व मारपीट हुई थी। अभियुक्त सूर्यदेव चौधरी मृतक के गोतिया से करीब पांच एकड़ जमीन खरीद किए थे जो बिना बंटवारा के ही खरीद लिए थे। मृतक तथा मृतक के परिजन अपने हिस्से का जमीन की मांग हमेशा करते थे परंतु सूर्यदेव चौधरी इनके जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। लेकिन मृतक एवं मृतक के पिता रामचंद्र चौधरी उक्त जमीन पर हमेशा अपना दावा करते थे तो सूर्यदेव चौधरी उसके हिस्से की जमीन को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा करते थे।खरीदा हुआ जमीन पर कब्जा करने के लिए सूर्यदेव चौधरी ने शूटर विजय सिंह (38 वर्ष) पिता श्याम नारायण सिंह तथा जेठू सिंह (35 वर्ष) पिता स्व० मथन सिंह दोनों ग्राम बिंदा, थाना भंडरिया , जिला गढ़वा एवं बजरंगी चौधरी ( 33 वर्ष) पिता सरजू चौधरी, ग्राम फकिराडीह, थाना भंडरिया , जिला गढ़वा के साथ मिलकर दीपक चौधरी को गोली मार दिया। इसके एवज में शूटरों को एक लाख रुपए देने के लिए तय हुआ था एवं यह भी तय हुआ था कि मृतक दीपक चौधरी साप्ताहिक बाजारों में जाकर दुकान लगाता है जहां मौका देखकर उसकी हत्या कर देना है। शूटरों को साथ लेकर सूर्यदेव चौधरी एवं बजरंगी चौधरी कई बार मृतक दीपक चौधरी का हत्या करने के लिए रेकी किए थे। दिनांक – 26/02/2026 को साप्ताहिक बाजार बिजका में शूटरों को लेकर सूर्यदेव चौधरी एवं बजरंगी चौधरी पहुंच गए थे एवं पूरा दिन रेकी करने के बाद जब बाजार समाप्त हुआ तब मौका पाकर सामान समेटने के दौरान शूटरों द्वारा मृतक की भरठुआं बंदूक में तीन छर्रा डालकर हत्या कर दी गई एवं वहां से फिरार हो गए।हत्या के बाद सूर्यदेव चौधरी के द्वारा शूटर विजय सिंह को हत्या करने के एवज में बीस हजार रुपए मोबाइल के माध्यम से दिया गया। इस कांड में प्रयुक्त लोहे और लकड़ी का भरठुआं बंदूक एवं गोली, अभियुक्त के पास से चार मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया है। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान) गढ़वा चिरंजीवी मंडल,भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, पुअनि दिलीप कुमार रंजन एवं किशोर कुमार,सअनि संतू सिंह, आरक्षी अनिल कुमार, विश्वास मुंडू, मोहन प्रसाद यादव, कालीचरण सरदार एवं अशोक राम,चाआ संजय बैठा एवं कैलाश राम, चौकीदार योगेन्द्र पासवान, अजय पासवान एवं जितेंद्र पासवान शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company