केतार(गढ़वा:सुदूरवर्ती क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के संकल्प के साथ विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के चालू सत्र में केतार प्रखंड स्तरीय खेल स्टेडियम के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि संसाधनों के अभाव में क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने से वंचित रह जा रहे हैं।

