रंका(गढ़वा)अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के सोनदाग पंचायत के भदुआ गांव में एक युवती की संदिग्ध मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को उक्त गांव निवासी मुरारी चौधरी की 15 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी अपने घर में खाना बना रही थी। लगभग 12 बजे सोनी कुमारी खाना बनाने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।घर वाले आनन फानन में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाए किंतु चिकित्सकों ने सोनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम हेतु गढ़वा भेज दिया है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

