भंडरिया (गढ़वा):बड़गड़ – प्रखंड मुख्यालय स्थित हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, भंडरिया इंस्पेक्टर सुभाष पासवान तथा बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों व विद्यालय के चेयरमैन कुमार विवेक भवानी सिंह आदि द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह कहा कि विद्यालय के स्थापित हुये मात्र एक साल हि हुए हैं बावजूद इसके विद्यालय प्रबंधन की तैयारी व छात्रों की प्रस्तुति काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक काफी क्वालीफाईड हैं. उनके मार्गदर्शन में विद्यालय काफी तरक्की करेगा. उन्होंने आह्वान किया कि क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार करें ताकि विकसित भारत का सपना साकार हो सके. किताबी ज्ञान के अलावे कलचर अधारित शिक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे बच्चे आगे चल कर समाज के लिए बेहतर कर सकेंगे. उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी गई. इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे विद्यालय के निदेशक राकेश वर्मा, प्रधानाचार्य नायला अम्ब्रिन, चंदन प्रसाद, ओमप्रकाश, टुनटुन प्रसाद, रामानंद यादव,जलील अंसारी,नितिश गुप्ता आदि सहित शिक्षिका नोरिन केरकेट्टा, मेहमुद, अराध्या, मोर्शी, खुश्बू, खुशी, एकता आदि उपस्थित थे.

