केतार(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) किया गया।इस दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों की भौतिक स्थिति की गहन जांच की गई।अंकेक्षण दल ने पंचायत के विभिन्न गांवों से आए लाभुकों से सीधा संवाद किया।बैठक में मुख्य रूप से यह जांचा गया कि क्या पात्र व्यक्तियों को समय पर पेंशन की राशि मिल रही है या बिचौलियों का बोलबाला है। बीआरपी विनोद कुमार ने कहा कि सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अंकेक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने 218 पेंशनधारी में से 119 का दस्तावेजों का मिलान किया 16 मृत पाए गए।अंकेक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीआरपी विनोद कुमार,भीआरपी अहमद अंसारी,पंचायत सहायक रविकांत चंद्रवंशी,राजकिशोर सिंह,सुरजन गुप्ता,चंदन प्रसाद,दिनेश साह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।6

