Breaking

विधायक अनंत प्रताप देव की पहल रंग लाई, पुतूर में तीन किलोमीटर सड़क की हुई मरम्मत

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

 सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड के पुतूर गांव में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या दूर करने की दिशा में पहल की गई है। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव (छोटे राजा) के प्रयास से गांव में करीब तीन किलोमीटर लंबी मिट्टी-मोरम सड़क की मरम्मत कराई गई। सड़क मनोज डीलर के घर से हनुमान मंदिर होते हुए चंद्रमणि यादव के घर तक जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर दैनिक कार्यों और त्योहारों के दौरान आवागमन में परेशानी बढ़ जाती थी। दुर्गा पूजा के दौरान ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक को अवगत कराते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी।

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने मामले में पहल की, जिसके बाद सड़क पर मिट्टी-मोरम डालकर मरम्मत का कार्य कराया गया। इससे गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में झामुमो नेता डॉ. हरिदास यादव ने कहा कि विधायक क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। वहीं, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सड़क की मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की स्थिति में सुधार होने से अब आवागमन पहले की तुलना में आसान होगा। मौके पर सगमा प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव, डॉ. हरिदास यादव, राजेश यादव, मंगलेश यादव, परमानंद यादव, प्रेमन यादव, सुनील पासवान, विजय यादव, अभिमन्यु यादव, आशीष यादव, पुनीत यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|