खरौंधी(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया के बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर रामलीला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को युवा नेता दीपक प्रताप देव ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फिता, काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर दीपक प्रताप देव ने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर रामलीला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए न्यु आदर्श शिक्षित बेरोजगार संघ चौरियाा के लोगों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा की ऐसे धार्मिक आयोजन से आने वाले युवा पीढ़ी में अपने परंपरा एवं संस्कृति को और आगे ले जाने के लिए प्रेरणा मिलेगा। उन्होंने पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक के 2000से 2026तक के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा 2000से 2026 के बीच सिर्फ पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के बनाया हुआ चौपल दिखता है बाकी का कोई विकास नहीं दिखता उन्होंने कहा हम जो निजी खर्च से चौपाल का निर्माण करा रहे वे 50 सालो तक दिखेगा।
चौरिया में दुर्गा पूजा की धूम, दीपक प्रताप देव ने किया रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

