श्री बंशीधर नगर: नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के ठरका गांव स्थित सुरंगी बांध के पास चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल, चार चारपहिया वाहन, आठ मोबाइल फोन समेत जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है। सभी गिरप्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र नारायण सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस सम्मेलन में बताया कि
गढ़वा पुलिस अधीक्षक को 7 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि ठरका गांव के सुरंगी बांध के समीप प्रदीप डोम, पिता, मदन डोम, अहिरपुरवा, नगर ऊंटारी निवासी तथा उसके अन्य सहयोगियों द्वारा लोगों को अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन देकर बाहर से बुलाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में क्यूआरटी का गठन किया गया।
क्यूआरटी टीम, नगर ऊंटारी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल ने संयुक्त रूप से जुआ स्थल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 10-12 अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, नकदी और वाहनों समेत अन्य सामान जब्त किया।
बरामद सामान
नकद राशि : 10,49,500 रुपये
मोटरसाइकिल : 4
UP64P-5319
CG15DP-0161
JH14A-0413
JH14G-4764
चारपहिया वाहन : 4
UP64BA-8086 (बोलेरो)
UP64BF-9588 (इटिंगा)
MP66ZK-0356 (इटिंगा)
26BH4631A (टाटा नेक्सन)
एंड्रॉयड मोबाइल : 7
कीपैड मोबाइल : 1
काले रंग का बैग : 1
दरी : 1
ताश के पत्ते : 155 पीस
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुन्दर साह (45), प्रदीप कुमार विश्वकर्मा (36), सम्भेर खाँ (53), बाबुजी शाह (27), पुष्पेन्द्र वैश्य (37), दिलीप कुमार (36), रामनरेश (44) और अखिलेश उपाध्याय (45) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी सिंगरौली (मध्य प्रदेश), सूरजपुर (छत्तीसगढ़) और हमीरपुर/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।मामले में नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 184/26, दिनांक 08.09.2026, धारा 318(4)/112(2)/3(5) BNS एवं 11 बंगाल सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गढ़वा, श्री मति यशोधरा ,नगर ऊंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पु अ नि चेतन कुमार सिंह, पु अ नि शशिकांत शुक्ला तथा क्यूआरटी टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी सतेंद्र नारायण सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र आजाद,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार उपस्थित थे।

