केतार(गढ़वा):झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आगामी 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष झारखंड की पहचान,जल-जंगल-जमीन और आम लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है।उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।उन्होंने झामुमो के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से 4 अगस्त को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड सचिव छोटन कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, संगठन सचिव संजय वर्मा, झामुमो नेता उदय प्रसाद, बिंदु राम, नागेंद्र ठाकुर, अजय राम सहित कई लोग मौजूद थे।

