रंका(गढ़वा):रंका प्रखंड सभागार में 20 दिसंबर 2025 दिन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनों की अध्यक्षता में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जागरूकता एवं सवीकरण प्रखंड स्तरीय अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी किसान मित्र अपने-अपने गांव से प्रगतिशील किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन गूगल सीट पर अपलोड कराया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक रंका एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा बिश्रामपुर के ब्रांच मैनेजर, बीएओ संजय कुमार गुप्ता, बीटीएम त्रिभुवन सिंह, उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीटीएम त्रिभुवन सिंह ने आजाद सिपाही को बताया कि इस वर्ष आवेदक किसानों को केसीसी ऋण के लिए सीधे गूगल सीट में अपलोड किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक किसानों को केसीसी ऋण मिलने की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान अगले 3 जनवरी एवं 16 जनवरी 2026 में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को ऋण मुहैया कराई जा सके। इस मौके पर किसान मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान उर्फ संजय, सुनील कुमार रवि, संतोष प्रसाद, रामचंद्र राम ,कमलेश्वर मिश्रा, सलामुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र कुमार यादव, सद्दाम अंसारी, मुन्ना लाल दास, दीपक कुमार ,शिव शंकर तिग्गा, गोपाल सिंह, राम नारायण चौधरी, शिवपूजन कुमार रवि, सुदेश माझी, जावेद अंसारी ,रामेश्वर सिंह ,कर्मदेव सिंह सहित काफी संख्या में किसान मित्र उपस्थित थे।

