गढ़वा जिला के खरौन्धी प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय रेखाडीह मे गढ़वा जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार नव प्राथमिक विद्यालय रेखाडीह मे पर्यवेक्षक अशोक राम विश्वनाथ राम एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिहर प्रसाद ऋषि के मौजूदगी में प्रबंधन समिति का गठन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ वही जिला शिक्षा अधीक्षक के गाइडलाइन के अनुसार 12 सदस्यी का गठन किया गया जिसमे की 6 महिला 6 पुरुष शामिल हैं वहीं पर्यवेक्षक अशोक राम ने कहा कि जो व्यक्ति का बच्चा इस विद्यालय में नामांकन हो वही व्यक्ति सदस्य बन सकता है
वहीं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमेंद्र राम ने कहा कि जो मुझे समिति के द्वारा जिम्मेवारी सोपी गई है ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा जो भी बच्चों का सरकार द्वारा जो मध्यान भोजन चलाया जाता है उसे मैं ईमानदारी पूर्वक पोषाहार दूंगा एवं जो भी सरकारी लाभ बच्चों का आएगा उसे मैं सभी समिति के सदस्यों के बीच सहमति बनाकर वितरित करूंगा
वहीं पर मौजूद पर्यवेक्षक, अशोक राम, विश्वनाथ राम, प्रधानाध्यापक हरिहर प्रसाद ऋषि, समिति के अध्यक्ष परमेंद्र कुमार राम, सयोजिका सोनी देवी, उपाध्यक्ष नेहा कुमारी, सदस्य, सूर्यमन शाह, जयप्रकाश शाह, बबीता कुमारी, अनिता देवी, वीरेंद्र राम, मुनी देवी, जयप्रकाश शाह, ओम प्रकाश शाह, भूमि दाता श्री डोमन शाह, शिव कुमार साह, विजय कुमार शाह, सहीत कई लोग मौजूद थे

