धुरकी (गढ़वा): धुरकी प्रखंड के खुटिया पंचायत अंतर्गत शुरू कुशधोई गांव निवासी विसंभर कोरवा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय विसंभर कोरवा के निधन की सूचना मिलने पर विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान लक्ष्मण यादव ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आर्थिक सहयोग के साथ-साथ खाद्यान्न सामग्री भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं। सहायता मिलने पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया। मौके पर रमेश गोंड़, सूर्य देव कोरवा, फुलेश कोरवा, रामुन कोरवा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

