Breaking

300 मीटर की सड़क बनी मुसीबत, बारिश में केरवा टोला का टूटा संपर्क

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

हरिहरपूर:ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत के आजाद नगर टोले से सटे केरवा टोला तक जाने वाली करीब 300 मीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन कठिन हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर उन्हें नारकीय स्थिति में जीवन यापन करना पड़ता है। बताया गया कि केरवा टोला में लगभग 40 से 50 परिवार निवास करते हैं। आजाद नगर से कांडी-कोल्ह रोड तक बनी पक्की सड़क से यह कच्ची सड़क टोले को जोड़ती है। बरसात में लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि एल एंड टी कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। रात के अंधेरे में कई लोग उसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है।

टोलेवासियों ने मांग की है कि जहां सड़क सबसे अधिक खराब है, वहां किसी योजना या फंड से मिट्टी और मुर्रम गिरा दिया जाए। शेष सड़क को वे स्वयं श्रमदान कर दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादे पूरे नहीं किए जाते। सड़क निर्माण की मांग करने वालों में कौशल्या देवी, शांति देवी, कुसुम देवी, सोनी देवी, जीरमनिया देवी, कविता देवी प्रसाद रजवार, रामवतार राम, फागुनी राम, सुरेंद्र राम, महेंद्र राम, बीगन रजवार, विदेशी राम व तिलकधारी रजवार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

क्या कहती हैं मुखिया

इस संबंध में मझिगावां पंचायत की मुखिया रीता देवी ने बताया कि उक्त स्थल पर सिंचाई विभाग की लगभग चार फीट चौड़ी मोरी होने के कारण सड़क निर्माण में तकनीकी कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद जहां सड़क पर सबसे अधिक कीचड़ है, उस हिस्से को जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|