रंका (गढ़वा):श्रीरामनवमी पूजा के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी के नेतृत्व में युवा टीम के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि नितेश सिंह के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सैकड़ों रामभक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर नितेश सिंह, दीपक कुमार सोनी, सूरज रजक, कार्तिक पांडेय, धीरज कुमार, जिलाध्यक्ष शंभू राम, मनोज ठाकुर,रौशन पाठक पप्पू यादव, अलीम, दिलीप कुमार चौधरी सहित काफी संख्या में युवा टीम के लोग उपस्थित थे।

