Breaking

जेएसएससी (CGL) में सफलता पर जीप सदस्य अंजू यादव ने ऋषि राज को मिठाई खिलाकर दी बधाई

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

रंजन यादव की रिपोर्ट 

सगमा(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत  बीरबल गांव निवासी रमोद प्रसाद श्रीवास्तव के ज्येष्ठ पुत्र ऋषि राज श्रीवास्तव के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में चयनित होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र की जीप सदस्य अंजू यादव एवं जीप सदस्य प्रतिनिधि ताराचंद यादव रविवार को ऋषि राज के आवास पहुंचे। उन्होंने ऋषि राज को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जीप सदस्य अंजू यादव ने कहा कि जिले के सबसे पिछड़े माने जाने वाले सगमा प्रखंड के बीरबल गांव से निकलकर ऋषि राज श्रीवास्तव का जेएसएससी (CGL) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को क्वालीफाई करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऋषि राज ने न केवल अपने परिवार, बल्कि गांव और प्रखंड का नाम भी रोशन किया है। सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि उनकी माता सबिता देवी एक आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत रहते हुए भी अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल रहीं। यह उपलब्धि आज गांव-चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जीप सदस्य ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर इतनी बड़ी सफलता प्राप्त करना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। ऋषि राज ने सोशल मीडिया और अन्य ध्यान भटकाने वाले साधनों से दूरी बनाकर मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को ही अपना लक्ष्य बनाया। उनकी इस सफलता में परिवार का विशेष योगदान रहा, जहां मां की प्रेरणा और पिता का विश्वास उनके सफर की मजबूत नींव बना। अंजू यादव ने कहा कि ऋषि राज श्रीवास्तव की सफलता पूरे सगमा प्रखंड के लिए गौरव की बात है और यह आने वाली पीढ़ियों के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने ऋषि राज को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company