रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत रंका थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में रंका बाजार के व्यावसायियों , व्यावसायी संघ एवं व्यापारी वर्ग की बैठक जनप्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा की दृष्टिकोण से आयोजित हुई। जिसमें व्यापारी संघ को विभिन्न महत्वपूर्ण जगहों, चौक चौराहों, दुकान के आगे पीछे सीसीटीवी कैमरा लगाने, नाईट वाचमैन रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया।साथ ही सुरक्षात्मक पहलू पर एक दूसरे का सुझाव सांझा किया गया। इस मौके पर झामुमो जिला सह सचिव आशीष कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब गढ़वा के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद (रंका), व्यवसायी बनारसी सोनी, विजय कुमार, किशोर कुमार शौडीक, उमेश प्रसाद, गोपाल साव, ललन प्रसाद सोनी , ललित चौरसिया एवं रंका थाना पुलिस पदाधिकारी सहित काफी संख्या में व्यवसायी उपस्थित थे।

