Breaking

Martyr Nilambar-Pitambar Kharwar statue: भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के अंडा महुआ चौक स्थित वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर खरवार के आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर भूमि पूजन संपन्न

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के द्वारा शहादत दिवस के अवसर पर 28मार्च को एकत्रित बिहार राज्य में मेला का आयोजन कर परिसंपत्ति का वितरण किया जाता था

भंडरिया प्रखंड मुख्यालय के अंडा महुआ स्थित चौक पर वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर खरवार की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए सोमवार को भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम खरवार आदिवासी एकता संघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित नवल उपाध्याय के द्वारा खरवार आदिवासी एकता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह तथा उनकी पत्नी अलका सिंह को विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया का नीव शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि 28 मार्च 2025 को शहादत दिवस के अवसर पर संघ के द्वारा संकल्प लिया गया था 1857 के संग्राम में अंग्रेजों को दात खटा कर चुनौती देने वाले वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर खरवार की प्रतिमा भंडरिया के अंडा महुआ स्थित चौक पर स्थापित की जाएगी। उसी क्रम में आज भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन राज बिहार झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला से गढ़वा पलामू खूंटी गुमला रांची एवं छत्तीसगढ़ से दर्जनों महिला पुरुष खरवार आकर आदिवासी एकता संघ के पदाधिकारी लोग ने भूमि पूजन एवं आदमकद प्रतिमा का नीव रखने के लिए पूजा में शामिल हुए एवं सभी ने एक-एक दो-दो कुदाल मिट्टी कोड़कर शुरूआत किया
केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि नीलांबर पीतांबर खरवार का आदमकद प्रतिमा का कार्य का देखरेख सभी प्रकार का सहभागिता केंद्रीय सलाहकार पूर्व शिक्षक व समाजसेवी कुंवर सिंह के द्वारा किया जाएगा.इस
कार्यक्रम में केंद्रीय सलाहकार कुंवर सिंह, केंद्रीय सदस्य गिरवर सिंह,गुमला जिला अध्यक्ष बंधन वेद खरवार,भैरव खरवार प्रदेश सदस्य,खूंटी जिला अध्यक्ष देवनाथ खरवार पलामू जिला अध्यक्ष उमेश्वर खरवार गढ़वा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन खरवार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बुद्धदेव सिंह, प्रदेश सदस्य प्रदीप कुमार, जगन्नाथ सिंह, भुवनेश्वर सिंह, भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो,शिव कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह, पंचायत समिति सदस्य अंबिका सिंह, झारखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष हरिदास तिर्की, सुनीत मिंज, केश्वर, केरकेट्टा, सुशील सिंहा सहित खरवार आदिवासी एकता संघ के सैकड़ो महिला पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company