मझिआंव(गढ़वा)नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुराने हॉस्पिटल के समीप न्यूटन कंप्यूटर सेंटर के बगल में याक़ूजा इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास, जियाउल असफाक, विनय पाठक, अनिल कमलापुरी, बबलू पाठक, शिव शंकर कमलापुरी व खुशी जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वहीं पंडित दामोदर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर शोरूम का शुभारंभ कराया।शोरूम के प्रोपराइटर शैलेश मेहता ने बताया कि मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बाइक की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को गढ़वा या डाल्टनगंज तक जाना पड़ता था। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मात्र ₹36,000 की किफायती दर पर इलेक्ट्रिक बाइक हमारे यहां उपलब्ध है, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक पेट्रोल के मुकाबले बेहद आर्थिक है। प्रति चार्ज बाइक कई किलोमीटर चलती है 4 घंटा चार्ज होने के बाद 55 किलोमीटर सरपट सड़क पर इलेक्ट्रिक बाइक दौड़ेगी, जिससे रोज़ाना के खर्च में भारी बचत होती है। इसके अलावा ई-वाहन पर्यावरण के लिए भी काफी सुरक्षित माने जाते हैं, क्योंकि इनसे धुआं नहीं निकलता और ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होता। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और शोरूम शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।

