Breaking

शराबी पति  नें पत्नी की टांगी से हत्या कर फरार हुआ सुरेश साह, केतार थाना क्षेत्र में सनसनी

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

 रविकांत चंद्रवंशी

केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र के अंजनिया गांव में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनिया निवासी सुरेश साह ने ही अपनी पत्नी तेतरी देवी 50 वर्ष को निर्मम हत्या कर दिया।मिली जानकारी के तेतरी देवी की लड़की का कुछ दिन पहले सामुदायिक अस्पताल भवनाथपुर में प्रसव कराया था,बच्चे का जन्म प्रमाण नहीं बन पाया था।जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार सामुदायिक अस्पताल भवनाथपुर का चक्कर मृतका महिला लगा रही थी।सोमवार को सामुदायिक अस्पताल में एक बार फिर गया,परंतु विभाग के उदासीन रवैया के वजह से तेतरी की नाती का जन्मप्रमाण नहीं बन पाया था।देर हो जाने के बाद तेतरी अपने मैके बेलपहाड़ी रात में रुक गई।तभी इसका पति सुरेश साह अपने पत्नी के मोबाइल पर फोन कर गाली गलौज एवं घर नहीं आने की धमकी दिया।महिला रोने लगी एवं मंगलवार को अपने भाई भतीजे के साथ अंजनिया पहुंची।महिला की भाई भतीजे ने सुरेश साह से बातचीत कर अपने घर चले गए।माहौल एकदम शांत था।खाना खा पीकर मृतका अपने नातिन के साथ चारपाई पर सोई हुई देर।लगभग 12 बजे के आसपास टांगी से हमला कर दिया।मृतका का घटना स्थल पर ही मौत हो गया।कुछ देर बाद घर के अन्य लोगों ने खून से सना शव पाया।आसपास के लोगों ने बताया कि सुरेश साह शराब पीने में धुत था। 

इस दिल दहला देने वाला घटना से थाना क्षेत्र में सनसनी

थाना क्षेत्र में यह घटना आग की तरह तेजी से फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company