रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):प्रखंड कार्यालय केतार में बुधवार को विधायक प्रतिनिधि कक्ष का उद्घाटन सुरेश कुमार ने फीता काटकर किया।विधायक प्रतिनिधि की कक्ष प्रखंड मुख्यालय में होने से आम जनता को अब अपनी समस्या सीधे रखने में सहूलियल होगी।इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि यह कक्ष जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि अब प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और विकास कार्यों में हर हाल में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई होगी।एवं संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए जाएंगे एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।वही झामुमो कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया।मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम,सचिव छोटन कुमार सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद,पूर्व सरपंच रामेश्वर सिंह,संजय वर्मा,श्री राम सिंह,जयंत विश्वकर्मा,जयमाल प्रसाद,श्याम बिहारी सिंह,शंभू चौधरी,श्याम राम,शिव प्रसाद,आनंद गुप्ता,दिनेश गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।

