Breaking

सुप्रिया सोनी की उपलब्धि पर खुशी की लहर, दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन ने किया सम्मानित

गीतांजली टुडे न्यूज़
1 Min Read

कांडी(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के शिवरी गाँव की प्रतिभाशाली बेटी सुप्रिया सोनी को उनकी अद्भुत उपलब्धि पर दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने घर पहुँचकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाई। इस अवसर पर शशांक शेखर ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर इतनी बड़ी सफलता प्राप्त करना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया ने सोशल मीडिया के आकर्षण, शहर की चकाचौंध और विभिन्न ध्यान भटकाने वाले साधनों से स्वयं को दूर रखकर मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को ही अपना लक्ष्य बनाया। सुप्रिया की इस उपलब्धि में उनके परिवार का विशेष योगदान रहा। मां की प्रेरणा, पिता का विश्वास और भाई का सहयोग उनके सफर की मजबूत नींव बना। घर में ही रहकर सेल्फ स्टडी के माध्यम से सुप्रिया ने यह उपलब्धि हासिल की और सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया। सम्मान समारोह के दौरान घर में खुशी का माहौल रहा। शशांक शेखर ने कहा कि सुप्रिया की सफलता पूरे कांडी प्रखंड के लिए गौरव की बात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने सुप्रिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company