गढ़वा पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गढ़देवी मोहल्ला में छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने दो कुख्यात ब्राउन शुगर (हेरोइन) तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से 29.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 2.80 लाख रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, पैकिंग सामग्री और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और विनोद राम के रूप में हुई है।
पूछताछ में राहुल कुमार ने कबूल किया कि वह बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लाता था और गढ़वा में 500 से 700 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत गुप्त खुफिया सूचना पर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राम की टीम ने यह सफल छापेमारी की।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे।
उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हाल के दिनों में पलामू, पश्चिमी सिंहभूम समेत झारखंड के कई जिलों में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है, जिससे साफ है कि राज्य में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ कोई भी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दे

