इद्रीश अंसारी की रिपोर्ट
श्री बंशीधर नगर:- सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त टेन प्लस टू मिलेनियम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन नूरजहां बेगम, विद्यालय निदेशक मो मुमताज राही तथा युवा समाजसेवी महमूद आलम सीनियर ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगभग 150 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें आधुनिक भारत की उभरती प्रौद्योगिकियों की झलक स्पष्ट दिखाई दी। बच्चों की रचनात्मक सोच और मॉडल निर्माण की क्षमता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में बढ़ते उनके समझ को दर्शा रही थी।
प्रदर्शनी में लगाए गए प्रमुख मॉडलों में ह्यूमन रोबोट, स्मार्ट सिटी, एयर प्यूरीफायर, वाटर प्यूरीफायर, ड्रोन कैमरा, रॉकेट, सोलर सिस्टम, एग्रीकल्चर उपकरण, खाद्य यंत्र, सोलर लाइट सेंसर कार, जेटयान आदि शामिल थे। ये मॉडल भविष्य की तकनीकों और आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों का उत्कृष्ट उदाहरण बने।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक मो मुमताज राही ने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी आधुनिक भारत के नए आयामों को दर्शाने वाला मंच है। विद्यार्थियों का प्रायोगिक कार्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा और ये प्रयास उच्च शिक्षा की दिशा में भी मार्ग प्रशस्त करते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षक नागेंद्र सिंह, असगर अली, रोहित रॉय, जयप्रकाश ठाकुर, कृति पूर्णिमा, सूरज तमंग, सुष्मिता तमंग, मनोज कुमार, शमीम खान, तौहिद खान, नसिर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

