श्री बंशीधर नगर: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर के समीप एन एच 75 पर दो युवक की दुर्घटना में मौत हो गई ।जानकारी के अनुसार प्रखंड के जासा डामर के राकेश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पिता राम जी बैठा जबकि भीम कुमार उम्र 19 वर्ष कुमार पिता प्रसाद चौधरी ग्राम सलसलादि का रहने वाला था दोनों दुद्धी से अपने घर श्री बंशीधर नगर लौट रहे थे उसी क्रम में बंशीधर नगर के बिलासपुर पंचायत के समीप एनएच 75 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद राम जी बैठा ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात वाहन एवं चालक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

