रंजन यादव की रिपोर्ट
धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव के बड़े पिता कोमल यादव का आकस्मिक निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 77 वर्षीय कोमल यादव ने गुरुवार को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वे अपने ही आवास पर चल बसे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।कोमल यादव निसंतान थे और सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ही उनके पुत्र तुल्य थे। राजेंद्र यादव ही उनके पूरे देखभाल और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते थे। कोमल यादव अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थे। उनके निधन से ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है।परिजनों ने बताया कि कोमल यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9:00 बजे सगमा स्थित करिवा दह श्मशान घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही सांत्वना व्यक्त करने वालों का घर पर तांता लग गया।प्रखंड उप प्रमुख अर्जुन पासवान, विधायक प्रत्याशी नरेश यादव, मुखिया तेज लाल राम, पूर्व मुखिया नारायण दास यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने और संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

