Breaking

NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट जल्द, mcc.nic.in पर देखें सबसे जरूरी अपडेट

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

नई दिल्ली (NEET PG Counselling 2025). मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए संशोधित और विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है. विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेस की 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के साथ-साथ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100% सीटों पर एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है. नीट पीजी काउंसलिंग की रिवाइज्ड टाइमलाइन mcc.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

नीट पीजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल में तीनों राउंड के साथ-साथ ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड की भी डिटेल दी गई है. नीट पीजी 2025 परीक्षा में पास हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर दिए गए शेड्यूल के हिसाब से ही अपनी आगे की प्रक्रिया पूरी करें. इस टाइमलाइन के अनुसार, राउंड 1 की सीट आवंटन का परिणाम 20 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा. इसके बाद पीजी सीट्स पर एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो सकेगी.

नीट पीजी काउंसलिंग 2025

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग का जो रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है, उसमें हर राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर रिपोर्टिंग तक की डेट्स नीचे चेक कर सकते हैं:

नीट पीजी राउंड 1 टाइमलाइन

रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान: 17 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 (शुल्क भुगतान 5 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक).

विकल्प भरना और लॉकिंग: विकल्प भरना 17 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक, जबकि विकल्प लॉकिंग 18 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी.

सीट आवंटन परिणाम: 20 नवंबर 2025.

संस्थान में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 21 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक.

नीट पीजी राउंड 2 टाइमलाइन

पंजीकरण और शुल्क भुगतान: 2 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 (शुल्क भुगतान 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक).

विकल्प भरना और लॉकिंग: विकल्प भरना 3 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक, विकल्प लॉकिंग 7 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक.

सीट आवंटन परिणाम: 10 दिसंबर 2025.

संस्थान में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग: 11 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक.

नीट पीजी राउंड 3 टाइमलाइन

पंजीकरण और शुल्क भुगतान: 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 (शुल्क भुगतान 28 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक).

विकल्प भरना और लॉकिंग: विकल्प भरना 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक, विकल्प लॉकिंग 28 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक.

सीट आवंटन परिणाम: 31 दिसंबर 2025.

संस्थान में रिपोर्टिंग: 1 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक.

ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड

नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा. इस राउंड का परिणाम 21 जनवरी 2026 को घोषित किया जाएगा और उम्मीदवारों को 22 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

Source

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company