मेराल(गढ़वा):प्रखंड भर के चार दर्जन दर्जन से अधिक जेएसएससी में सफलता पाने वाले अभ्यर्थी सहायक आचार्य बन गए हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के स्वर्ण जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सभी ने सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। सहायक आचार्य बनने वाले अधिकांश लोग सहायक अध्यापक के रूप में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सेवा दे रहे थे, साथ ही कुछ वैसे अभ्यर्थी जो डेट पास करने के बाद जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता मिली थी उन्हें भी सहायक आचार्य के लिए नियुक्ति पत्र मिला है। नियुक्ति पत्र पाने वालों में प्रखंड मुख्यालय के मेराल पूर्वी की चर्चित मुखिया रहीं सुषमा कुशवाहा को भी सफलता मिली है। बता दें कि बीएड करने वाली सुषमा कुशवाहा ने दूसरी बार मुखिया पद पर निर्वाचित होने के एक साल बाद ही सिस्टम से नाराज हो त्यागपत्र देकर परीक्षा की तैयारी में लग गई थी। टेट पास करने के बाद जेएसएससी द्वारा ली गई परीक्षा में भी उन्हें सफलता मिली और सहायक आचार्य के लिए नियुक्ति पत्र भी मिल गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में मध्य विद्यालय रेजो के सहायक अध्यापक नवेंदु प्रकाश शर्मा, हासनदाग के अखिलेश चौबे तथा शिवकुमार चौधरी, गोंदा के दिवाकर प्रसाद, भंडार के रविंद्र गुप्ता, राजहरा के निजाम अंसारी, पढ़ुआ के अमोद कुमार पांडे, उमवि प्रखंड परिसर के रामाशीष प्रसाद तथा जुनेद आलम, करकोमा के मिथिलेश तिवारी, लखेया के मनोज राम, मध्य विद्यालय बाना के मनोज ठाकुर तथा संतोष प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार, बटेश्वर राम, सुभाष कुमार रवि, मनी सिंह, विकास कुमार गुप्ता, सत्येंद्र पासवान, जयप्रकाश कुमार, मनोज पटवा, संदीप कुमार सिंह, तैयब अंसारी, रविंद्र प्रजापति, विनय यादव, महेंद्र राम, रविंद्र कुमार मेहता, महेंद्र चौधरी, बलराम पाठक सहित करीब चार दर्जन लोग शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सफल शिक्षकों के साथ-साथ पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

