Last Updated:November 16, 2025, 08:18 IST
Road Accident: बडगाम के पलार इलाके में रात करीब 10.30 बजे एक डम्पर ट्रक और एक टाटा सूमो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोगों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. वहीं, सीएम उमर अब्दुल्ला ने हरसंभव मदद की घोषणा की हैं.
जम्मू-कश्मीर में भीषण रोड एक्सिडेंट में 4 लोगों की मौत.
Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार देर रात एक एसयूवी और एक डंपर ट्रक की भीषण टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पीटीआई के अनुसार, बडगाम के पलार इलाके में रात करीब साढ़े दस बजे एक डंपर ट्रक और एक टाटा सूमो वाहन आपस में टकरा गए. अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद कुल नौ लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच अन्य का रात भर अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चलता रहा.
इस दुखद दुर्घटना पर जम्मू-कश्मीर के शीर्ष नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘बडगाम में हुई इस दुखद दुर्घटना पर गहरा सदमा और दुख है, जहां कई लोगों की जान जाने की आशंका है.’ उन्होंने ज़िला अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. घायलों को शीघ्र और व्यापक मेडिकल सहायाता प्रदान करने की अपील की. अब्दुल्ला ने दुर्घटना के कारणों की सही तरीके से जांच करने का आदेश दिया.
Lt मनोज सिन्हा व्यक्त किया दुख
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘बडगाम में हुए एक दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान से बेहद दुख हुआ है. और कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.’
इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंची
अधिकारियों ने पुष्टि की कि आपातकालीन सेवाएं और पुलिस संकट कॉल प्राप्त होने के तुरंत बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंच गईं. अधिकारी जांच कर रहे हैं कि टक्कर कैसे हुई? बड़गाम के एसएसपी निखिल बोरकर ने हादसे की पुष्टि करते हुए केएनसी को बताया कि हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर के कारणों की आगे की जाँच शुरू कर दी है.
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Jammu and Kashmir
First Published :
November 16, 2025, 07:46 IST
कश्मीर के बडगाम में कार-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 5 लोग घायल

